कोंच। नदीगांव में आज सुबह करंट लगने से 25 वर्षीय महिला की मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। शबीना पत्नी युसूफ खा निवासी नदीगांव वार्ड नं. 9 शीशघर घर वालों का कहना है कि बिजली के बोर्ड में तार लगाते वक्त बिजली के तारों से चिपक कर उसकी मौत हुयी। हादसे के वक्त घर पर केवल पति और सास मौजूद थे, जबकि एक नया मोड़ तब आया मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को बताया की उनकी लड़की रात में फोन पर बात कर रही थी और वह बहुत डरी हुयी थी तथा ससुरालियों द्वारा मारने की बात कह रही थी। जब जांच करने एसओ नदीगांव प्रमोद कुमार, एस आई अरविंद दुवे व सिपाही परमानंद यादव, महिला कांस्टेबिल अर्चना सिंह मौके पर पहुंचे तो उसका पति यूसुफ मौके से फरार था। सास को पूछताछ के लिये थाने लाया गया है। पुलिस का कहना है पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने तक कुछ नहीं कहा जा सकता। मायके बालों ने ससुरालियों पर उनकी बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया, उनका कहना है कि अभी शादी को सिर्फ डेढ़ वर्ष ही हुये थे, आठ माह का बच्चा भी उसके पेट में था। उनका आरोप है कि मायके से और दहेज लाने के लिये उनकी बेटी के साथ ससुरालियों का आये दिन झगड़ा होता रहता था। शबीना के पिता यासीन खां निवासी लहार जिला भिंड ने तहरीर दे दी है।

Leave a comment