उरई। माधौगढ़ में उपजिलाधिकारी सुरेश सोनी ने कोटेदारों की क्लास लगाई। इसमें उनसे पारदर्शिता के साथ वितरण के लिए कहा गया। उपजिलाधिकारी ने कोटेदारों को हिदायत दी कि पात्र उपभोक्ताओं को सामग्री न दी जाने की शिकायत को गंभीरता से लिया जायेगा और ऐसी स्थिति में दोषी कोटेदार को कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
बैठक में उपजिलाधिकारी ने कोटेदारों को उठान, वितरण, विशेष श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए अलग से रियायती व्यवस्था आदि से संबधित निर्देशों को एक बार फिर पढ़कर सुनाया। उन्होंने कहा कि इन निर्देशों का अक्षरशः पालन होना चाहिए। दुकान पर शिकायत पुस्तिका और निरीक्षण पुस्तिका उपलब्ध कराने में कोताही बर्दास्त नही की जायेगी।






Leave a comment