जालौन-उरई। बच्चों के बीच हुए विवाद का उलाहना देने गई महिला के साथ दबंग ने की हाथापाई। पीड़ित महिला के पिता ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लौना निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र रोहित घर के बाहर खेल रहा था। तभी पड़ोस का ही संजीत भी वहां आ गया और उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। मना करने उसने पुत्र के साथ मारपीट कर दी। इसकी शिकायत संजीत के पिता रामनारायण से करने के लिए जब उसकी पत्नी संजीत के घर पहुंची। तो रामनारायण ने उसकी पत्नी के साथ भी हाथापाई कर उसे वहां से भगा दिया।

Leave a comment