उरई। जालौन ब्लाॅक के खंड शिक्षाधिकारी को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ब्लाॅक इकाई ने तमाम मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
10 सूत्रीय इस मांग पत्र में अध्यापकों की सेवा पुस्तिकाएं अपडेट करके हर माह उन्हें अवलोकित करने की व्यवस्था कराने, अध्यापकों की भविष्य निधि पुस्तिकाओं को अद्यतन करने, ब्लाॅक लिपिक को समय से अपने कार्यालय में बैठने के लिए निदेर्शित करने और बिना बीएसए की अनुमति के अध्यापक के वेतन पर रोक न करना सुनिश्चित करना आदि मांगे प्रमुख रूप से शामिल रहीं।
ज्ञापन देने वालों में ब्लाॅक अध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव, इलियास मंसूरी, सुरेश वर्मा, विकास गुप्ता, संतोष विश्वकर्मा, शैलेंद्र कुमार आदि अध्यापकगण शामिल रहे।





Leave a comment