कोंच-उरई। भगवान बाल्मीकि की जयंती पर बीती रात्रि भगतसिंह स्थित बाल्मीकि मंदिर पर जबाबी कीर्तन का आयोजन पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया के मुख्य आतिथ्य में किया गया। जबाबी कीर्तन में मंजू अंजाना चिरगांव एवं रंगी विहारी दबोह के बीच रात भर रोमांचक मुकाबला हुआ। कार्यक्रम में बतौर बिशिष्टड्ढ अतिथि प्रमुख समाजसेवी राजेश्वरी यादव, सभासद राघवजी गुर्जर, विधायक उरई के प्रतिनिधि हरिश्चंद्र तिवारी, अनिल वर्मा आदि मंचस्थ रहे। आयोजन समिति के अध्यक्ष दीपू पेंटर, सभासद प्रकाश बाल्मीकि, दिलदार, कमलेश कुमार, सुनील गजरया, सफाई नायक घनश्याम, लोकसिंह आदि ने मंचस्थ अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किये गये एवं विजेता कीर्तन मंडल रंगी विहारी को शील्ड प्रदान की गई। मिठाईलाल, खन्ना बाल्मीकि, अखिलेश, राजू अंडा, नीरज, किसुनप्रसाद आदि व्यवस्थाओं में लगे थे।

Leave a comment