जालौन-उरई। दबंग द्वारा अकेली महिला के घर में घुसकर छेड़खानी करने तथा विरोध करने पर मारपीट कर घायल किए जाने की शिकायत पीड़ित महिला ने कोतवाली में तहरीर देते हुए की।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गिधौसा निवासी श्रीमती अंजना देवी ने पुलिस को बताया कि रविवार को उसका पति बाहर गया था। घर पर वह अकेली ही थी। तभी रात्रि में गांव का ही दबंग राजेश वाल्मीकि शराब के नशे में धुत्त होकर जबरन उसके घर में घुस आया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो दबंग ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। तभी शोरगुल सुनकर मोहल्लेवालों को आता देख वह आइंदा जान से मारने की धमकी देता हुआ वहां से भाग निकला।






Leave a comment