0 नवल किशोर रामलीला समिति के अध्यक्ष शशांक व मंत्री बने अनूप
कोंच-उरई। मुख्य रामलीला की समाप्ति के बाद अब नगर के बजरिया में आयोजित होने बाली रामलीला के आयोजन के लिये बैठक संपन्न हुईं जिनमें रामलीला समिति का चुनाव संपन्न हुआ। शशंक श्रीवास्तव को अध्यक्ष एवं अनूप शुक्ला को सर्वसम्मति से मंत्री पद का दायित्व सौंपा गया है।
बजरिया में श्री नवलकिशोर रामलीला समिति की बैठक महिजाचरण वाजपेयी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें अध्यक्ष शशांक श्रीवास्तव, मंत्री अनूप शुक्ला, उपाध्यक्ष जयेन्द्र सोनी, कोषाध्यक्ष विनय वाजपेयी, उपमंत्री सुमित रिछारिया, सह कोषाध्यक्ष प्रमोद नगरिया, सहमंत्री शिवांग दुवे आदि बनाये गये। इसी के साथ रामलीला के अभिनय विभाग का भी चुनाव कर लिया गया जिसमें अध्यक्ष हरीमोहन तिवारी, उपाध्यक्ष सुरेश यादव, मंत्री राजेन्द्र दुवे, उपमंत्री महावीर आचार्यजी को चुना गया। इस दौरान सीताराम नगरिया, पवन परिहार, प्रह्लाद ताम्रकार, मदन तिवारी, चंदन यादव, महेन्द्र राणा, विश्वम्भर झा, सुरेश याज्ञिक, विजय तिवारी, लला वाजपेयी आदि मौजूद रहे।





Leave a comment