जालौन-उरई। मामूली सी बात को लेकर छोटे भाई द्वारा बड़े भाई की पत्नी को पीटे जाने की तहरीर पीड़िता के पति ने कोतवाली पुलिस को दी।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खंडेराव निवासी नरेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि वह ट्रेक्टर चलाने के लिए घर के बाहर गया था। घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। तभी किसी बात को लेकर छोटा भाई देवेंद्र उसकी पत्नी के साथ गाली-गलौज करने लगा। पत्नी द्वारा मना किए जाने पर देवेंद्र ने उसके साथ मारपीट कर दी।

Leave a comment