उरई। एनुअल स्टेटस आॅफ एजूकेशन रिपोर्ट 2016 यानि असर की टीम बेसिक शिक्षा की व्यवस्था को आइना दिखाने का काम करेगी। कई वर्षों से इस अभियान के आॅब्जर्बेशन के आधार पर बेसिक शिक्षा को और प्रभावी बनाने के लिए परिवर्तन किये जा रहे हैं।
इस अभियान के लिए जिले में अनुरागिनी स्वयं सेवी संस्था को जोड़ा गया है। वर्तमान सत्र के कार्य के लिए सोमवार को संस्था के स्वयं सेवकों का प्रशिक्षण गनेश धाम में आयोजित किया गया। जिसमें असर एसोसिएट मनोज कुमार पटेल, प्रशिक्षक सुरेंद्र कुमार गुप्ता, संदीप वर्मा, अनुरागिनी के कार्यक्रम समन्वयक रविंद्र सिंह, कुंदन सिंह राठौर, जगपाल सिंह यादव, उमेश तिवारी, मनीषा खरे, अजय द्विवेदी, सुशील गुप्ता सागर, जितेंद्र पाण्डेय, दुष्यंत गौतम, संजय राठौर, बब्लू पाल, रामकुमार जादौन, शिवम परिहार, आकाश राठौर, प्रवीण कुमार, रवि कुमार राज, देवेंद्र सिंह राजावत आदि स्वयं सेवकों ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया। संचालन श्याम करन प्रजापति द्वारा किया गया। इस अवसर पर बुंदेलखंड व्यवसायिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य सुरजीत सिंह राठौर, किसान क्लब फेडरेशन के सभापति रामप्रकाश दादौरिया, छत्रसाल स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष रिपुदमन प्रताप सिंह मौजूद रहे।





Leave a comment