17orai03उरई। एट कस्बे के बाहर कोटरा रोड पर युवक का शव पेड़ पर झूलता दिखाई देने से सनसनी फैल गई। राहगीरों में से किसी ने उसे पहचान कर उसके घर खबर की। जिसके बाद रोते-कलपते युवक के पिता ने एट आकर पुलिस को बताया। उन्होंने आशंका प्रकट की है कि उनके बेटे की हत्या कर पेड़ पर शव लटका दिया गया है।
मृत युवक गौतम (26वर्ष) बरसार गांव का निवासी था। पिता प्रताप के मुताबिक लेनदेन को लेकर किसी का फोन इसके पास आया था जिस पर वह उनसे रुपये लेने के लिए मिलने जाने की बात कहकर घर से निकल गया था। उन्हें अंदेशा है कि फोन साजिश के तहत किया गया था। फोन करने वाला शायद उसकी हत्या का प्लान रच चुका था।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। शव के पास शराब की बोतल भी मिली। थानाध्यक्ष बृजेंद्र यादव ने फिलहाल वारदात के संबंध में अपनी ओर से कोई अंदाजा जाहिर करने से इंकार किया।

Leave a comment