cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। आटा थाना क्षेत्र में चमारी के पास मिले शव की शिनाख्त हो जाने के बाद इस महिला की मौत की गुत्थी और पेंचीदा हो गई है। मृतका एनटीपीसी में बनारस में तैनात इंजीनियर की पत्नी थी। लेकिन फिर भी एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। सवाल यह है कि इंजीनियर की पत्नी को ब्यूटी पार्लर में नौकरी करने की जरूरत क्या थी।
मृतका की शिनाख्त वंदना (35वर्ष) पत्नी उदयकरन के रूप में हुई है। उसके देवर रामप्रकाश ने उसकी पहचान की। लेकिन वंदना चमारी नाले तक कैसे पहुंची इस बारे में वह ज्यादा जानकारी नही दे पा रहा। वंदना का मोबाइल भी गायब है। उसके बैग से मिली गैर आदमी की सिम के सहारे पुलिस घटना की कड़िया जोड़ने की कोशिश में जुटी है।

Leave a comment