सिरसाकलार -उरई । जहटौली में मंगलवार को अपने खेत पर बैठी गुड्डी देवी पत्नी सुखवीर को वहाँ से गुजरे 2 बाइक सवारों ने धमका कर उसका मंगलसूत्र ,जंजीर और पाँव की पायलें लूट ले गए । उन बाइक सवारों ने महिला से कहा कि तुम्हारे पति और पुत्र की जान ख़तरे में है ।तुम्हें भी हम लोग यहीं मार देगें इसलिये अपने सारे गहने उतार कर रख दो।घबराई महिला ने मंगल सूत्र आदि उतार कर उन्हें सौंप दिये जिसके बाद बाइक सवार रफूचकार हो गए ।मामले की तहरीर थाने में दे दी गई है ।

Leave a comment