cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। रामपुरा थाना क्षेत्र के जगम्मनपुर में जानेमाने सर्राफ की गैस सिलेंडर लीक होने से झुलसी पत्नी ने देर रात दम तोड़ दिया।
जगम्मनपुर में नंदकिशोर सर्राफ के बड़े कारोबारी हैं। उनकी पत्नी शीलकुमारी (55वर्ष) सोमवार को खाना बनाते समय गैस सिलेंडर लीक होने से आग की लपटों से घिर गईं। उस समय घर में कोई मौजूद नही था। उनके चिल्लाने पर जब तक आसपास के लोग दौड़ कर आये तब तक वे काफी हद तक जल चुकीं थीं। उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा पहुंचाया गया लेकिन हालत अधिक नाजुक होने की वजह से वे देर रात चल बसीं।

Leave a comment