cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। कैलाशी देवी श्रवण कुमारी महाविद्यालय में अध्ययनरत बीए, बीएससी, बीकाॅम व बीएचएससी के सभी छात्रवर्ष 2017 में आयोजित वार्षिक परीक्षा के आॅनलाइन आवेदन फाॅर्म 20 अक्टूबर 2016 से 20 नवंबर 2016 तक भर सकते हैं। इसके बाद 21 नबंबर से 30 नबंबर तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन फाॅर्म भरे जा सकेंगे। वहीं, बैक पेपर के लिए आवेदन करने वाले छात्र पहले विश्वविद्यालय की बेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन करेंगे। इसके उपरांत रजिस्ट्रेशन का प्रिंट आउट निकालकर महाविद्यालय में जमा करेंगे। महाविद्यालय की स्वीकृति के बाद ही बैक पेपर का परीक्षा आवेदन फाॅर्म भरा जाएगा। परीक्षा आवेदन फाॅर्म की एक हार्डकाॅपी महाविद्यालय में जमा करना अनिवार्य है। यह जानकारी प्राचार्य भोलानाथ उपाध्याय ने दी है।

Leave a comment