(राकेश द्विवेदी )

टिकट के लिए जताएंगे अपनी दावेदारी

भाजपा में शामिल होने को कानपुर पहुँचे

उरई। माधौगढ़ के पूर्व विधायक केशव सिंह सेंगर फिर से भाजपा में शामिल हो रहे हें ।उन्होने सपा छोड़ने का निर्णय ले लिया है ।अतिशीघ्र उनके भाजपा में शामिल होने की सूचना आने वाली है । इसी उद्देश्य से वह वह कानपुर रवाना हो चुके हें ।पुरानी पार्टी में लाने का प्रयास पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह गुर्जर की ओर से किया गया जो अब रंग लाने जा रहा है ।संजय भदौरिया के भाजपा में आने के पीछे भी उन्ही को सूत्रधार बताया जा रहा है ।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह गुर्जर 2005 में जिला पंचायत अध्यक्षी का कार्यकाल समाप्त होने के बाद एक तरह से नेपथ्य में चले गए थे । बीच में पड़ने वाले लोकसभा व विधान सभाओं में उनकी भूमिका सीमित सीमित ही रही थी ।लेकिन जिला पंचायत अध्यक्ष के उप चुनाव में उनकी सक्रियता बढ़ी हुई देखी गई ।अपने व्यापक असर का उन्होने भाजपा को फायदा भी दिलाया ।विभिन्न मतदाताओं से उन्होने व्यक्तिगत संपर्क साधकर वह परिणाम दिला दिया जैसा सपा नेता शिशुपाल सिंह यादव पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी के लिए देखना चाहते थे ।इस बीच राघवेंद्र सांसद भानु और जिलाध्यक्ष भोलू पालीवाल की भी पसंद बन गए ।

राघवेंद्र सिंह गुर्जर अब ढोगढ़ विधानसभा के प्रभारी बनाये गए हें ।वह चाहते हें कि राजनीति में शुचिता लायी जाये ।इसलिये उन्होने एक प्रमुख बिन्दु को तय कर प्रत्याशी की खोज शुरू कर दी है की वही व्यक्ति पार्टी का प्रत्याशी बने जिसकी समाज में छवि अच्छी हो ।वह ज़ोर दे कर कहते हें कि यदि भाजपा उनकी क्षमताओं का लाभ तक  आगे लेना चाहती है तो उसे साफ़ सुधरी छवि के प्रत्याशी को बढ़ाना चाहिये ।इसी के तहत वे पार्टी में साफ़ सुथरी छवि व्यक्तियों को जोड़ने में जुट गए हें ।बताया कि कभी बाबूराम के शागिर्द रहे पूर्व विधायक केशवसिंह एक बार प्रकार से भाजपाई फिर से हो गए हें ।वह गुरुवार तक भाजपा की सदस्यता ले चुके होंगे ।हालांकि यह घटनाक्रम एक और  पूर्व विधायक संतराम सिंह सेंगर के लिए ख़तरे का संकेत माना जा रहा है ।

Leave a comment