कोंच-उरई। भारत विकास परिषद् के तत्वाधान में प्रांतीय स्तर पर आयोजित होने वाली भारत को जानो प्रतियोगिता में गत 16 अक्टूवर को झांसी में आहूत प्रतियोगिता में कोंच की टीम ने पहली पायदान हासिल कर कोंच का नाम रोशन किया है। इसी के साथ इस टीम का राष्ट्रीय स्तर के लिये चयन हो गया है।
भाविप के कोंच शाखा अध्यक्ष डॉ. प्रदीप गर्ग ने बताया है कि भारत विकास परिषद् की भारत को जानो विषयक प्रांतीय प्रतियोगिता गत 16 अक्टूबर को झांसी के राजकीय संग्रहालय में संपन्न हुई जिसमें बुंदेलखंड प्रांत से आठ टीमों ने प्रतिभाग किया था। पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री प्रदीप जैन आदित्य की पत्नी के मुख्य आतिथ्य तथा महापौर किरन के बिशिष्ट आतिथ्य में संजोई गई इस प्रतियोगिता में कोंच शाखा की ओर से प्रतिभाग कर रही सरस्वती विद्या मंदिर की टीम ने सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर कोंच का नाम रोशन किया है। इस टीम का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिये हो गया है। शाखा अध्यक्ष के अलावा सचिव मुकेश सोनी, कोषाध्यक्ष नेमिचंद्र अग्रवाल, प्रांतीय सदस्य राजीव रेजा, रामशंकर छानी, राजेन्द्र दुवे आदि ने पहुंच कर बच्चों का मनोबल बढाया। अब यह टीम राजस्थान के गंगानगर में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।






Leave a comment