0 खेलकूद में हिस्सा लेने के इच्छुक पंजीयन करायें
कोंच-उरई। सेठ बद्रीप्रसाद स्मृति महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी अखिलेशप्रताप सिंह ने एक विज्ञप्ति में राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी स्वयं सेवकों को अवगत कराया है कि एक दिवसीय शिविर का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है अतः सभी स्वयंसेवक इसमें शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करायें और इसके लिये कार्यक्रम अधिकारी से 23 व 24 अक्टूवर को संपर्क करें। महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होना है, जिन छात्र छात्राओं को इनमें प्रतिभाग करना हो वे निर्धारित फॉर्म प्राप्त कर अपना पंजीयन अवश्य करा लें।






Leave a comment