0 एआईजी स्टाम्प ने किया रजिस्ट्री दफ्तर का औचक निरीक्षण
konch3कोंच-उरई। कमीशनखोरी के लिये सर्वाधिक कुख्यात समझे जाने वाले रजिस्ट्री दफ्तर में सब कुछ ठीक ठाक मिलना बाकई हैरत की बात है। एआईजी स्टाम्प कृष्णपाल सिंह ने बुधवार को जब कोंच स्थित सब रजिस्ट्रार ऑफिस का औचक निरीक्षण किया तो उन्हें वहां कोई खामी नहीं नजर आई। पिछले दिनों ट्रॉली भर रजिस्ट्री दफ्तर के कागजातों को यहां से सात किमी दूर पचीपुरा के पास सड़क किनारे फिंकवाने को भी उन्होंने सहज भाव से लेते हुये रुटीन प्रक्रिया बताया, कहा कि जो दस्तावेज तीन कॉपी में लिये जाते हैं उनके एक्सपायर हो जाने के बाद फिंकवाना ही पड़ता है।
कोंच का सब रजिस्ट्रार ऑफिस कमीशनखोरी के मामले में काफी बदनाम रहा है, इसके बावजूद उच्चाधिकारियों को निरीक्षण में छेद न मिलना बाकई हैरत में डालने वाला है। आज एआईजी स्टाम्प कृष्णपाल सिंह ने रजिस्ट्री दफ्तर का मुआयना किया और एक एक अभिलेख को काफी बारीकी से देखा लेकिन उन्हें सब कुछ ठीक ठाक नजर आया। निरीक्षण के दौरान मौजूद मीडियाकर्मियों ने एआईजी को पिछले दिनों का बाकिया याद दिलाते हुये पूछा कि रजिस्ट्री दफ्तर के ट्रॉली भर कागजात कस्बे से सात किमी दूर पचीपुरा गांव के निकट सड़कों पर छितराये क्यों पाये गये थे, जबाब में एआईजी ने इसे बहुत ही सहजता से लेते हुये बताया कि जो दस्तावेज एक्सपायर हो जाते हैं वह फिंकवाने ही पड़ते हैं। इस दौरान सब रजिस्ट्रार गुलजारीलाल मौजूद रहे।

Leave a comment