cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। दो अलग अलग स्थानों पर मारी रेड में पुलिस ने दो महिलाओं को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से पांच पांच लिटर शराब बरामद की गई है। जिले से मिले टारगेट को पूरा करने में मुस्तैद कोतवाली पुलिस ने बीती देर शाम इलाके में दो कबूतरा डेरों पर रेड मारी जहां से कच्ची शराब बरामद हुई है। सुरही चैकी इंचार्ज संजीव यादव ने चांदनी डेरा पर छापा मार कर लाजवती पत्नी नरेन्द्र कबूतरा को पांच लिटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। इधर, महेशपुरा रोड स्थित कबूतरा डेरा पर कोबरा जितेन्द्रकुमार ने रेड डाल कर सीमा पत्नी संजू कबूतरा को पांच लिटर शराब सहित गिरफ्तार किया। बाद में दोनों महिलायें मुचलकों पर रिहा कर दी गईं।

Leave a comment