0 बस्ती, सतोह और छिरावली गांवों का दौरा किया बाल विकास सचिव ने
cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। शासन द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिये चलाई जा रही हौसला पोषण योजना धरातल पर कितनी उतर सकी है, इसकी समीक्षा करने बुधवार को उत्तरप्रदेश शासन के लघु उद्यान विकास तथा बाल विकास सचिव अखिलेश कुमार ने कोंच विकास खंड के तीन गांवों के आंगनबाड़ी केन्द्रों में जाकर योजना के क्रियान्वयन की हकीकत परखी और फिलहाल संतुष्टि का इजहार किया।
गर्भवती महिलाओं को गर्म पौष्टिक भोजन दिये जाने की व्यवस्था शासन की ओर से आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से की गई है। कोंच विकास खंड के ग्राम बस्ती, सतोह और छिरावली में शासन के सचिव अखिलेश कुमार ने जाकर आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया और योजना के बाबत केन्द्र पर तैनात कार्यकत्र्रियों व सहायिकाओं से जानकारी ली। उन्होंने आंगनबाड़ी रजिस्टरों, प्रधान के साथ ज्वाइंट खातों तथा बच्चों की संख्या आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से भी मिलने बाले आहर के बाबत पूछा, साथ ही महिलाओं से भी जानकारी ली। उन्होंने आंगनबाडियों को हिदायत दी कि गर्भवती महिलाओं को दिये जाने बाले भोजन पर बिशेष गौर किया जाये। फिलहाल, उन्हें कहीं भी किसी प्रकार की अनियमितता नहीं मिली। इस दौरान सीडीओ एसपी सिंह, डीडीओ आरएस गौतम, एसडीएम मुईनुल इस्लाम आदि मौजूद रहे।

Leave a comment