cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। देवनगर चैराहा से कोंच चैराहा तक उखड़ी पड़ी सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग समाजसेवियों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए की।
समाजसेवी अशफाक राईन, जहांगीर आलम, जाफर सिद्दीकी, प्रतीक चंसौलिया आदि ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि देवनगर चैराहे से कोंच चैराहे तक की सड़क काफी समय से उखड़ी पड़ी है। इतना ही नहीं सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे है। जिन में गिरकर कई बार वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। सड़क उखड़ने निकली गिट्टी भी वाहन निकलने से उछलती है, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उक्त सड़क पर अब तक दर्जनों दुर्घटनाऐं हो चुकीं है। नगर व क्षेत्रावासियों द्वारा भी कई बार उक्त सड़क को बनवाए जाने की मांग की जा चुकी है। न दुर्घटनाओं के बाद और न ही आम जनता की मांग पर अधिकारियों ने अब उक्त सड़क की मरम्मत कराने की ओर ध्यान नहीं दिया है। उन्होंने उपजिलाधिकारी से मांग करते हुए कहा कि जनहित में उक्त सड़क की मरम्मत कराया जाना अति आवश्यक है।

Leave a comment