cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। मकान के अगले हिस्से में दबंग द्वारा जबरन कब्जा किए जाने तथा कब्जा हटाने को कहने पर दबंग द्वारा मारपीट किए जाने की शिकायत पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देते हुए की।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लहचूरा निवासी श्रीमती प्रभादेवी पत्नी रामसिया ने पुलिस को बताया कि उसके मकान के अगले हिस्से में गांव के ही दबंग मोहित सिंह व सुनीता देवी ने जबरन कब्जा कर लिया है। कब्जा हटान ेकी बात करने पर वह मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। बुधवार को भी उसने उक्त दोनों से मकान पर कब्जा हटाने की बात की थी। जिससे नाराज उक्त दोनों रात्रि लगभग 9 बजे जबरन उसके घर में घुस आए और गाली, गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट करने लगे। चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों को आता देख उक्त दोनों आइंदा जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए।

Leave a comment