जालौन-उरई। दीपावली के पर्व पर नगर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाए जाने तथा फायर बिग्रेड की गाड़ियां उपलब्ध कराए की मांग समाजसेवियों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सोंपते हुए की।
समाजसेवी अशफाक राईन, सतीश चंद्र कुशवाहा एड., जहांगीर आलम, प्रतीक चंसौलिया आदि ने उपजिलाधिकारी शीतला प्रसाद यादव को शिकायती पत्र सौंपते हुए मांग की है कि दीपावली के पर्व पर बाजार में काफी भीड़ भाड़ रहती है। ऐसे में नगर में यदि बड़े वाहन निकलते हैं तो जगह, जगह जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए दीपावली के पर्व तक नगर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए। इसके अलावा दीवाली पर काफी मात्रा में आतिशबाजी चलाई जाती है। जिससे बराबर आग लगने की संभावना बनी रहती है। ऐसी किसी स्थिति से निपटने के लिए फायर बिग्रेड की गाड़ियों की व्यवस्था की जाए। जिसके कोई दुर्घटना होने पर तत्काल दमकल गाड़ियां वहां पहुंचकर स्थिति पर काबू पा सकें। तो वहीं, नगर के मुख्य चैराहों पर पिकेट ड्यूटी भी लगाई जाए। ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके। नगर में काफी संख्या में सुअर आदि भी विचरण कर रहे हैं। बाजार में भीड़भाड़ व सुअर आदि जानवरों के आवारा विचरण से खरीददारी करने आने वाले लोगों को काफी परेशानियां उठानी पड़ती हैं। इसलिए नगर में आवारा जानवरों को पकड़वा कर बंद कराया जाए। समाजसेवियों की मांग पर उपजिलाधिकारी ने शीघ्र ही उक्त सभी समस्याओं के निस्तारण कराए जाने का आश्वासन दिया।






Leave a comment