
कोंच-उरई। नगर के जाने माने समाजसेवी धर्मेन्द्र यादव को मजदूर कल्याण सेवा समिति का अध्यक्ष चुन लिया गया है। उन्होंने मजदूरों को भरोसा दिया है कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे निभाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं उठा रखूंगा।
स्थानीय गल्ला मंडी में मजदूर कल्याण सेवा समिति की आवश्यक बैठक अध्यक्ष किसुनप्रसाद कुशवाहा की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें उन्होंने अपनी व्यस्तताओं का हवाला देते हुये पद मुक्ति की गुजारिश की जिसे सर्व सम्मति से स्वीकार कर लिया गया। इसी के साथ युवा समाजसेवी धर्मेन्द्र यादव को सर्वसम्मति से संगठन का नया अध्यक्ष चुन लिया गया। पुराने अध्यक्ष ने नये अध्यक्ष का स्वागत करते हुये उन्हें दायित्व सौंप दिया। इस दौरान कैलाशनारायण कुशवाहा, राजीव अहिरवार, मुख्तार अहमद, मंगलसिंह, हरीमोहन, बलराम यादव, भोले कुशवाहा, बादामसिंह, पन्नालाल, लालताप्रसाद, महेशचंद्र, कम्मू, कृष्णकुमार, जगदीश, ब्रजकिशोर, राजबहादुर, रामदास वर्मा, शंकर, भानु, गुंडे कुशवाहा, प्रमोद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।






Leave a comment