20orai05उरई। कोटरा थाने के सैदनगर में मां और उसके बेटे की आग से जलकर मौत हो गई। प्रारंभिक सूचनाओें के आधार पर एसपी डाॅ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सैदनगर में मनो (40वर्ष) नाम की महिला ने पति रामसजीवन से हुए झगड़े के बाद अपने को आग लगा ली। इस दौरान तीन वर्ष का उसका बेटा आदर्श (3वर्ष) पास खेल रहा था। वह भी आग की चपेट में आ गया। दोनों की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। घटना को लेकर पुलिस ने रामसजीवन से पूंछतांछ की है। रामसजीवन का कहना है कि आग उस समय लगी जब मनो चूल्हे पर खाना बना रही थी। उस समय वह घर पर नही था। रामसजीवन ने झगड़े के कारण उसके द्वारा खुद अपने को आग लगा लेने की बात से इंकार किया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रामसजीवन के खिलाफ कोई तहरीर नही दी गई है। तहरीर मिली तो मुकदमा दर्ज कर जांच की जायेगी।

Leave a comment