रामपुरा-उरई। थानाध्यक्ष प्रभुनाथ ने कच्ची शराब बेंचते हुए दो महिलाओं को रंगे हाथो पकड़ा।
कच्ची शराब को लेकर पुलिस बेहद सतर्कता बरत रही है तांकि किसी भी तरह की चूंक से कोई बड़ा कांड न हो सके। हालांकि पुलिस की सख्ती के बावजूद महिलाओं को आगे करके यह धंधा जारी रखने की जुर्रत दिखाई जा रही है।
थानाध्यक्ष प्रभुनाथ को जानकारी मिली थी कि निनावली रोड पर कबूतरा के डेरे में कच्ची शराब बनाकर बेंची जा रही है। उन्होंने दबिश दी जिसमें ममता और ज्योति को 10-10 लीटर कच्ची शराब के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया गया।






Leave a comment