उरई। फैक्ट्री एरिया में एक टैंपों पलट जाने से एक दर्जन से ज्यादा छात्राएं घायल हो गई। घायल छात्राएं सर्वोदय इंटर काॅलेज में पढ़ती हैं।
टैंपों पलटने के बाद चोट लगने से छात्राओं में चींखपुकार मच गई जिससे कई लोग मौके पर जमा हो गये। इस बीच एम्बुलेंस के लिए फोन किया गया लेकिन सरकारी एम्बुलेंस नही आ सकी। घायल छात्राओं को दूसरे वाहनों से लादकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उनका उपचार चल रहा है। सभी छात्राएं खतरे की स्थिति से बाहर हैं।







Leave a comment