जालौन-उरई। सोनई परवई मौजे में स्थित नलकूप ट्रांसफाॅर्मर खराब होने से सफेद हाथी बनकर खड़ा है। जिसके चलते किसानों को खेतों में पानी लगाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से खराब पड़े ट्रांसफाॅर्मर को बदलवाए जाने की मांग की।
तहसील क्षेत्र के ग्राम सोनई परवई निवासी किसान श्यामसुंदर, राजेंद्र, दयाराम, रामसिंह, प्रेमसिंह, दयाराम आदि ने बताया कि उनके गांव सोनई परवई मौजे में स्थित नलकूप संख्या 139 का ट्रांसफाॅर्मर लगभग एक माह पूर्व फंक गया था। जिसके चलते उक्त नलकूप एक माह से सफेद हाथी बनकर खड़ा है। अभी खेतों में पलेवा का काम चल रहा है। ऐसे में किसानों को पानी की काफी आवश्यकता है। परंतु नलकूप खराब होने से किसानों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने उच्चाधिकारियों से किसानों की समस्याओं को देखते हुए उक्त नलकूप के खराब पड़े ट्रांसफाॅर्मर को बदलवाए जाने की मांग की।






Leave a comment