cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। अटेवा पेंशन बचाओं की बैठक राजकीय इंटर काॅलेज में आयोजित हुई जिसमें 23 अक्टूबर को प्रस्तावित पेंशन बचाओ कैन्डल मार्च व 13 नवबंर को लखनऊ में होने जा रही पेंशन महारैली की तैयारियों पर चर्चा हुई। जिला संयोजक राकेश सरोज ने बताया कि कैन्डिल मार्च के लिए पेंशन विहीन कर्मचारी व शिक्षक साथी शाम 5 बजे माहिल तालाब स्थित गांधी चबूतरा पर इकटठे होंगे। इसके बाद जुलूस बनाकर भ्रमण करते हुए कोतवाली के सामने गांधी चबूतरे पर पहुंचेगे। जिला संरक्षक संपूर्णानंद गौतम, जिला मंत्री उदयवीर निरंजन, बृजेश श्रीवास्तव, शैलेंद्र कुमार, पंकज बाजपेयी, विकास श्रीवास्तव, सौरभ खरे, हरपाल यादव, सुरेंद्र प्रताप सिंह, पिंटू यादव आदि उपस्थित थे।

Leave a comment