21orai10उरई। भाजपा के प्रदेश महामंत्री विद्या सागर सोनकर ने अपनी पार्टी को पतित पावनी गंगा का दर्जा देते हुए कहा कि इसमें शामिल होेने के बाद गुमराह नेताओं का भी हृदय परिवर्तन होगा और उनके विचार साफ सुथरे बन जायेगें। वे स्वयंवर गेस्ट हाउस में पार्टी के बूथ सम्मेलन को संबोधित करने के बाद पत्रकारों के इस प्रश्न का जबाव दे रहे थे कि उनकी पार्टी जिन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाती थी अब उन्ही को अपनाने के लिए बांहे क्यों फैला रही है।
विद्या सागर सोनकर ने कहा कि उनकी पार्टी ने किसी को भी अपने यहां आने के लिए कोई प्रलोभन नही दिया। चाहे स्वामी प्रसाद मौर्य हो या रीता बहुगुणा जोशी उन्हें तभी टिकट दिया जायेगा जब वे जीतने की सूरत में होगें। विद्या सागर सोनकर ने बाहरी लोगों के आने से पार्टी के किसी भी तरह के नुकसान से इंकार किया।

Leave a comment