उरई। भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी के माध्यम् से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर बुंदेलखंड के किसानों के सभी कर्जें माफ करने की मांग की है।
प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार राजपूत ने किया। प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन भी प्रतिनिधि मंडल में शामिल रहे।
ज्ञापन में गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाने, बकाया गन्ना भुगतान ब्याज सहित किसानों को तत्काल दिलाने, धान का समर्थन मूल्य बढ़ाकर खरीद तुरंत प्रारंभ कराने, बुंदेलखंड के लिए उच्चस्तरीय आयोग का गठन, अन्ना प्रथा के खिलाफ कड़ा कानून बनाने और तार फिनसिंग और स्प्रिकंलर सैट पर किसानों को शत-प्रतिशत अनुदान की व्यवस्था की मांगे मुख्य रूप से शामिल रहीं।
किसान यूनियन के अन्य नेताओं में चतुर सिंह पटेल कैंथी, रामकुमार पटेल, श्याम सुंदर कुवरपुरा, डाॅ. पीडी निरंजन, लल्लू राम प्रधान, सुरेश चैहान भी थे।






Leave a comment