20orai09उरई। सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को नौ सूत्रीय मांग पत्र को लेकर कलेक्ट्रेट में धरना दिया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
ज्ञापन में मुख्यरूप से ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर पदोन्नति करने की व्यवस्था की मांग की गई है। साथ ही ग्राम प्रधान के यहां उनके पे-रोल की व्यवस्था खत्म करने पर जोर दिया गया।
ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद और मंत्री आशीष झा ने किया।

Leave a comment