0 अभिरवा पाली में लक्ष्य के सापेक्ष शौचालय मिले पूर्ण
0 आदर्श तालाब को देख बबीना प्रधान की थपथपाई पीठ
21orai11कदौरा-उरई। ग्राम पंचायतों में कराये गये विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने आये झांसी मंडल के पंचायत उप निदेशक एसके सिंह ने समग्र ग्रामअभिरवा पाली का निरीक्षण किया जहां 80 शौचालयों के निर्माण का लक्ष्य मिला था वह मौके पर पूर्ण मिले। एक शौचालय का निर्माण अधूरा पाये जाने पर उन्होंने पंचायत सचिव मुन्नालाल वर्मा को सप्ताह भरमें कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये।
पंचायत उप निदेशक एसके सिंह जिला मुख्यालय से डीपीआरओ मोहम्मद सरफराज आलम के साथ कदौरा ब्लाक में पहुंचे जहां से एडीओ पंचायत राज बहादुर पटेल के साथ गांवों का भ्रमण किया सबसे पहले उन्होंने अभिरवा पाली का निरीक्षण किया जहां सब कुछ लक्ष्य के सापेक्ष मिला। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि गांव के कई हैंडपंप महीनों से खराब है जिससे उन्हें पेयजल संकट का सामना करना पड़ता है। इस पर उन्होंने खराब सभी हैंडपंपों को जल्द ठीक कराने के निर्देश दिये। ग्रामीणों द्वारा विद्युत आपूर्ति के संबंध में की गयी शिकायत पर पंचायत उप निदेशकने जब एसडीओ कालपी से दूरभाष पर बात कर गांवों में विद्युत आपूर्ति दुरुस्त बनाये रखने के निर्देश दिये। ग्राम प्रधान हरनारायण पाल ने पंचायत उप निदेशक से मांग की है कि वह बबीना से अभिरवा पाली तक का संपर्क मार्ग एवं जीर्णशीर्ण पुलिस को ठीक कराये ताकि ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी न हो। इसके बाद उप निदेशक विभागीय अधिकारियों के साथ ग्राम पंचायत बबीनापहुंचे जहां ग्राम प्रधान गौरव उपाध्याय व पंचायत सचिव संतोष बाबू गौतम के साथ मरघट स्थल तथा आदर्श तालाब में कराये गयेकार्यों का निरीक्षण कर उनकी पीठ भी थपथपाई। इसके बाद उन्होंने एटीएस विद्यालय का निरीक्षण कर शिक्षण व्यवस्था का भी जायजा लिया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान गौरव उपाध्याय ने मनरेगा निधि में पैसा न होनेसे मजदूरों का लंबित भुगतान उनके खातों में न पहुंचने की समस्या बतायी इस पर पंचायत उप निदेशक ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस समस्या का समाधान करा दिया जायेगा। बबीना ग्राम प्रधान गौरव उपाध्याय से जब उन्होंने जनसंख्या के बारे में जानकारी ली तो उन्होंने कहा किग्राम पंचायत बड़ी है लिहाजा बरसाती पानी के संरक्षण के लिये गांव में दो अन्य तालाबों के सुंदरीकरण की कार्ययोजना तैयार कर कार्य पूर्ण करायें। गांवों के निरीक्षण दौरान उप निदेशक पंचायत झांसीने डीपीआरओ को भी निर्देशित किया कि वह गांवों में ऐसेविकास कार्यों की कार्य योजना तैयार कराये जिससे ग्रामीणों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। इस दौरान एडीओ पंचायत राजबहादुर पटेल, पंचायत सचिव संतोष बाबू गौतम, संजय सिंह, रामकिशोर कुशवाहा सहित कई ब्लाक स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a comment