कोंच-उरई। सेठ बद्रीप्रसाद स्मृति महाविद्यालय में 26 अक्टूवर को सुबह 10 से अपरान्ह 2 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा जिसमें जिला अस्पताल उरई व झांसी से डॉक्टरों की टीम हिस्सा लेगी। रक्तदान शिविर एवं ऑन कॉल रजिस्ट्रेशन में छात्र छात्रायें रक्तदान कर दूसरों का जीवन बचाने में अपना महत्वपूर्ण योगादान दे सकते हैं। कॉलेज के कोऑर्डीनेटर कन्हैया नीखर ने उक्ताशय की जानकारी देते हुये यह भी कहा कि 18 से 65 बर्ष की आयु वर्ग के जिस किसी भी व्यक्ति को रक्तदान करना हो वह सहर्ष सादर आमंत्रित है। उन्होंने बताया कि तीन माह के अंतराल में पुनः रक्तदान किया जा सकता है, रक्तदान करने से किसी भी प्रकार की कमजोरी आने की बात केवल भ्रांति है, बल्कि रक्तदान से शरीर में रक्त बनने की प्रक्रिया में तीव्रता ही आती है।






Leave a comment