कोंच-उरई। एसडीएम मुईनुल इस्लाम की अगुवाई में आज गिरवर नगर महेशपुरा रोड स्थित कबूतरा डोरा पर छापा मारा गया जिसमें 32 लिटर तैयार कच्ची शराब बरामद हुई जबकि मौके पर मिला 5 हजार लिटर लहन नष्ट कर दिया गया। कार्यवाही में तीन महिलाओं के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है।
जहरीली और अबैध शराब को लेकर शासन के निर्देश पर जारी अभियान के तहत शुक्रवार को प्रशासन बड़ी कार्यवाही के मूड में दिखा। एसडीएम मुईनुल इस्लाम की अगुवाई में आबकारी विभाग के अधिकारियों जेएन सिंह व कमलेश्वर कश्यप के साथ पुलिस फोर्स ने महेशपुरा रोड पर गिरवरनगर में कबूतरा डेरा पर छापा मारा जहां भट्ठियों को तहस नहस कर दिया गया। जमीन में गाड़ कर रखे ड्रमों एवं खोद कर बनाये गये गड्ढों में भरे 5 हजार लिटर लहन नष्ट कर दिया। इस दौरान 32 लिटर कच्ची तैयार शराब भी बरामद की गई। तीन कबूतरा महिलाओं रंजना पत्नी लल्लू, प्रीति पत्नी प्रदीप तथा कुसमा पत्नी अलाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में कानूनी कार्यवाही की गई है। इधर, चंदकुआ स्थित भांग की दुकान पर भी आबकारी टीम ने छापा मारा। दुकान में 15 ग्राम की 14 पुडियां भांग की मिली। इस दुकान को लेकर शिकायतें मिल रहीं थीं कि भांग की आड़ में गांजा बेचा जाता है, टीम को फिलहाल वहां गांजा नहीं मिला।






Leave a comment