21orai06उरई। अवशेष साक्षरता प्रेरकों की भर्ती अवरुद्ध होने के विरोध में अभ्यर्थियों ने आदर्श लोक सेवा शिक्षा प्रेरक समिति के तत्वावधान में कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रेरकों ने अल्टीमेटम दिया कि अगर उनकी मांगे पांच दिन के अंदर पूरी नही की जाती तो उनका धरना प्रदर्शन आमरण अनशन में बदल जायेगा।
समिति के अध्यक्ष कालीदास तिवारी बिनौरा वैद्य ने बताया कि साक्षर भारत मिशन के तहत 564 ग्राम सभाओं में दो-दो प्रेरकों की नियुक्ति की गई थी जिनमे एक महिला और एक पुरुष हैं। इनके अलावा 219 प्रेरकों का अभी भी अवशेष है। जबकि पूर्व बीएसए प्रस्ताव भी मंगा चुके थे।
उन्होंने कहा कि हमारी सबसे मुख्य मांग अवशेष पे्ररकों की भर्ती की प्रक्रिया तत्काल पूर्ण कराने की है। रामपुरा और महेबा में अवशेष ब्लाॅक समन्वयकों की नियुक्ति पठन-पाठन सामग्री उपलब्ध कराने, जिला और ब्लाॅक समन्वयकों के बकाया मानदेय के भुगतान तथा ग्राम लोक शिक्षा केंद्र के खुलने का समय प्रातः 9 से अपरान्ह 3 तक का निर्धारित करने की मांग भी इसमें शामिल है। मंजू राजपूत, अनिल कुमार निरंजन, कल्पना भारती, मुलायम सिंह यादव, अरविंद राजपूत, दीपक श्रीवास मुख्य रूप से धरने में शामिल थे।

Leave a comment