20orai08माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र में राहुल संदेश यात्रा की सभाओं में विनोद चतुर्वेदी ने भीड़ जुटाकर दिखाया जलवा
उरई। राहुल संदेश यात्रा के आठवें दिन माधौगढ़ विधानसभा के गांवों में आयोजित कार्यक्रमों को मुख्य अतिथि के रूप में दतिया के पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने संबोधित किया।
खकसीस, बंगरा, सरावन व अमखेड़ा में आयोजित इन सभाओं में अच्छी खासी तादाद जोड़कर पूर्व विधायक और प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष विनोद चतुर्वेदी ने शानदार शक्ति प्रदर्शन किया। सभाओं को उनके अलावा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चै. श्यामसुंदर, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी, कुलदीप सिंह गुर्जर, छाया पालीवाल, चंद्रशेखर वर्मा, अशोक सक्सेना, विपिन गुर्जर, बब्लू महाराज ऐर, रणजीत सिंह यादव, सरोज वर्मा, डाडू महाराज, अभिषेक पाठक, अनिल तिवारी छिरिया, रामशंकर बुधौलिया, रामजी द्विवेदी अमखेड़ा आदि ने भी संबोधित किया। संचालन डाॅ. रेहान सिददीकी द्वारा किया गया।
सिरसाकलार प्रतिनिधि ने बताया कि राहुल संदेश यात्रा का पड़ाव दमरास गांव में भी रहा। जहां क्षेत्रीय नेताओं में अमित पांडेय, जिला महासचिव अमित कुमार गुप्ता, शिवमोहन आदि ने भी संबोधित किया। ग्रामीणों में धर्मेंद्र सिंह सेंगर, राहुल, बब्लू दीक्षित, छोटे दोहरे, अलीम खां और पिंटू खटीक सक्रिय रहे।

Leave a comment