21orai01 21orai02रामपुरा-उरई। थाना पुलिस की ओर से शांति व्यवस्था और अपराध नियंत्रण में प्रधान की सहभागिता के लिए प्रभावी पहल की गई है। क्षेत्र के सभी प्रधानों को शस्त्र लाइसेंस जिला मजिस्ट्रेट के सहयोग से दिलाये जायेंगे। इसके लिए सभी प्रधानों से शस्त्र लाइसेंस न होने पर तुरंत आवेदन फाइल बनवाने को कह दिया गया है।
माधौगढ़ सीओ नवीन कुमार ने शुक्रवार को थाना परिसर में थानाध्यक्ष प्रभुनाथ की उपस्थिति में क्षेत्र के सभी प्रधानों के साथ बैठक की। इसमें पूरे 34 प्रधान या उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सीओ ने प्रधानों से कहा कि वे लोग अनिवार्य रूप से अपने पास एंड्राइड मोबाइल की व्यवस्था रखें तांकि किसी भी गंभीर सूचना को लेकर क्षेत्र सहित संदेशों को आदान-प्रदान पुलिस और उनके बीच में हो सके।
सीओ ने इस संदर्भ में झांसी से फरार हुए गंगा प्रसाद शिवहरे और मुनेश यादव के द्वारा क्षेत्र में गिरोह बनाकर चहलकदमी शुरू करने की जनचर्चाओं की ओर प्रधान का ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा कि हाल में एक अपहृत को मुक्त कराये जाने की घटना से यह आशंका सिर उठाने लगी है कि क्षेत्र में फिर से अपहरण उद्योग को पनपाने का प्रयास हो रहा है। ऐसे में प्रधानों को बेहद जागरूक रहना होगा। वे अपने गांव के आसपास संदिग्ध गुट की चहल कदमी नजर आने पर फौरन पुलिस को सूचना दें। संभव हो तो व्हाटसएप पर पुलिस को गिरोह का चित्र भी भेज दें। उनकी जानकारी को गुप्त रखा जायेगा। बैठक में ब्लाॅक प्रधान संघ के अध्यक्ष मिर्जापुर के प्रधान श्यामबाबू वर्मा मौजूद थे। उन्होंने प्रधानों की ओर से पुलिस को पूरे सहयोग का भरोसा दिलाया।

Leave a comment