21orai03 21orai04 21orai05उरई। पुलिस स्मृति दिवस पर शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में शहीद पुलिस कर्मियों के सम्मान में गार्ड आॅफ आॅनर दिया गया। जिले के पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने इस अवसर पर अपने संबोधन में उनके बलिदान को विभाग की अमूल्य प्रेरणा बताया। उन्होंने पुलिस कर्मियों से कहा कि वे कर्तव्य के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर देने की सीख शहीद पुलिस जनों से लेने को हमेशा तत्पर रहें।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि विभाग के शहीद खाकी की शान हैं। उन्होंने कहा कि सीमा पर सेना देश की हिफाजत के लिए जान की बाजी लगाती है तो सुरक्षा की आंतरिक चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए पुलिस भी कोई चूक नही करती। उन्होंने पुलिस की डयूटी को बेहद कठिन और जोखिम भरा बताया लेकिन कहा कि इस पर पुलिस जनों को गर्व होना चाहिए। समाज के लिए बलिदान की भावना रखने वालों को ही जमाने में पूजा जाता है।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शकील अहमद, सीओ सिटी जंगबहादुर सिंह सहित सभी सीओ और प्रतिसार निरीक्षक व अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने शहीद पुलिस जनों के परिवार के लोगों को सम्मानित भी किया।

Leave a comment