रामपुरा-उरई। पचोखरा में जुआ के एक फड़ पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अचानक छापा मारा तो भगदड़ मच गई। आधा दर्जन जुआरियों में से अफरा-तफरी में तीन भाग निकले। जबकि तीन लोग पुलिस के हत्थे चढ़ गये। पुलिस ने इनके नाम इंदल, रविंद्र व सतीश बताये हैं। इन्हें गिरफ्तार कर 2380 रुपये की नगदी इनके पास जब्त करने का दावा पुलिस ने किया है।






Leave a comment