cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। न्यायालय के आदेश पर कस्बे के तीन लोगों के विरुद्ध चार सौ बीसी में मुकदमा लिखा गया है। मामला बेईमानी से मकान का बैनामा करा लेने और घर में घुस कर मारपीट कर देने का है। बैनामा करा लेने का बाकया दो साल पुराना है जबकि मारपीट की घटना गुजरे कल की है।
जानकारी के मुताबिक गफूरशाह उर्फ आमिरशाह पुत्र अलीम निवासी भगतसिंह नगर कोंच के मकान का बैनामा बेईमानी से 9 सितंबर 2014 को करा लिया गया था जिसे लेकर वादी ने तीन लोगों श्रीमती रुखसाना पत्नी अरमान शाह, अरमान पुत्र अख्तर शाह तथा अमरचंद्र पुत्र बाबूराम निवासी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी थी। काफी चक्कर लगवाने के बाद भी पुलिस ने इस मामले को काफी हल्के में लेकर वादी को टरका दिया और एफआईआर नहीं दर्ज की। वादी गफूर न्याय पाने के लिये कोर्ट की शरण में चला गया और कोर्ट ने पुलिस को मुकदमा लिखने के आदेश कर दिये। इसी बीच गुजरे कल 21 अक्टूवर को आरोपियों ने घर में घुस कर गफूर की मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे डाली। कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भादंवि की धारा 419, 420, 452, 323, 504, 506 में मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a comment