उरई। वयोवृद्ध पत्रकार राधेश्याम दांतरे के निधन पर कम्युनिस्ट पार्टी की स्थानीय शाखा की भी शोक सभा आयोजित हुई जिसमें उन्होंने भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर पार्टी के प्रांतीय नेता काॅमरेड कैलाश पाठक ने कहा कि राधेश्याम दांतरे कलम के धनी पत्रकार थे जिन्होंने अपनी लेखनी का डंका जिले में ही नही पूरे प्रदेश में बजाया। उनके निधन से जिले और पत्रकारिता को अपूर्णनीय क्षति हुई है। उनकी पार्टी कलम के ऐसे महान सिपाही को आखिरी लाल सलाम कह रही है।






Leave a comment