0 असहाय का सहारा पुलिस भी नहीं बन पा रही है
cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। किसी ने सही कहा है कि गरीब की मदद के लिये कोई आगे नहीं आता है, शायद पुलिस भी। ग्राम कौशलपुर निवासी अति गरीब महिला अर्चना अपने दबंग पड़ोसियों से काफी परेशान है, दबंगों ने उसके चबूतरे पर जबरन कब्जा कर देवी देवताओं की मठियां बना दी हैं। विरोध करने पर दबंगों ने महिला को धुनक दिया है। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस एक आरोपी को उठा तो लाई है लेकिन अंदरखाते उसे छोडने की दिशा में आगे बढा जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कौशलपुर निवासी महिला अर्चना व उसका पति गब्बरसिंह काफी गरीब और सीधेसादे किस्म के हैं और मेहनत मजदूरी करके अपनी जीविका चला रहे हैं। अर्चना ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसके पड़ोसी फूलारानी पत्नी चतुरे, धर्मेन्द्र पुत्र हरदास, शकुंतला पत्नी सुनील तथा अबदा पत्नी हरदास ने उसके चबूतरे पर जबरन कब्जा करके उस पर देवी देवताओं की मठियां खड़ी कर दी हैं। जब अर्चना ने विरोध किया तो इन दबंगों ने उसे धुनक डाला। पुलिस ने फिलहाल एक आरोपी के पति को दबाव बनाने के लिये हिरासत में लिया है ताकि अन्य आरोपियों को पकड़ा जा सके, लेकिन बताया जा रहा है कि पुलिस हिरासत में लिये गये व्यक्ति को ले दे कर छोडने की दिशा में आगे बढ रही है।

Leave a comment