उरई। गरीब कन्याओं के विवाह अपने खर्च पर कराने सहित समाज सेवा के विभिन्न कार्यों के जरिए लंबे समय से क्षेत्र के लोगों के दिल में अलग जगह बनाने मे सफल उद्योगपति शिवकुमार सिंह ने लोगों के आग्रह पर राजनीति को माध्यम् बनाकर सार्वजनिक जीवन में प्रवेश की तैयारी कर दी है। 24 अक्टूबर को महोबा में होने जा रही पीएम मोदी की रैली के दौरान वे इसका आगाज करने वाले हैं। शिवकुमार सिंह ने इस रैली के लिए क्षेत्र से तीन दर्जन से ज्यादा चार पहिया वाहनों व लगभग आधा दर्जन बसों की निजी खर्च पर व्यवस्था कर दो हजार लोगों को ले जाने की व्यवस्था की है। शिवकुमार सिंह की इस धमाकेदार इंट्री से माधौगढ़ क्षेत्र की राजनैतिक दुनियां में तूफानी हलचल पैदा कर दी है।
कुठौंद ब्लाॅक के वरी का पुरवा गांव के निवासी शिवकुमार सिंह ने दिल्ली में छोटा सा बिजनेस कई वर्ष पहले शुरू किया था। अपनी मेहनत और लगन की बदौलत वे कुछ वर्षों में देश की राजधानी में बिजनेस टाइकून का दर्जा हासिल करने में सफल रहे। बिजनेस की व्यस्तताओं में भी वे अपने क्षेत्र के जरूरतमंदों की निस्वार्थ मदद करने के दायित्व को याद किये रहे। उन्होंने इसे निभाने के लिए गरीब कन्याओं के हाथ पीले कराने से लेकर कई ऐसे काम किये जिससे गरीब जनता तो उनकी मुरीद हो ही गई, साथ-साथ में व्यापक समाज में भी उन्होंने एक अलग गरिमापूर्ण स्थान बनाया है।
पीएम मोदी की सरकार के कामों से वे शुरू से बहुत प्रभावित हैं। इसी कारण उनके अंदर यह ललक पैदा हुई कि ऐसे समय देश के लिए कुछ करने में वे भी भूमिका निभायें। उनके यह विचार जान क्षेत्र के लोगों ने उनसे आग्रह किया कि वे अपनी भावनाओं को प्रभावी ढंग से मूर्त रूप देना चाहते हैं तो उन्हें राजनीति में पदार्पण करना चाहिए। इसे क्षेत्र के भी हित में बताते हुए लोगों ने कहा कि पीएम मोदी को अच्छे जनप्रतिनिधियों की टीम चाहिए। इस मामले में उनका सहयोग तभी हो सकता है कि आप जैसे अच्छे लोग राजनीति का रास्ता चुने। इससे उत्साहित होकर उन्होंने माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जोर-अजमाइश करने की पहल कर दी है। महोबा रैली के लिए व्यक्तिगत तौर पर सबसे ज्यादा व्यवस्था करके उन्होंने यह आगाज किया है।






Leave a comment