कोंच-उरई। भेंड़ ग्राम में आज सुबह अपने ही घर में एक विवाहिता मरी पाई गई, मायके बालों के दहेज के लिये गला दबा कर हत्या कर देने के आरोप लगाने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। बताया गया है कि मृतका काफी समय से बीमार चल रही थी और अंततरू उसकी आकस्मिक मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भेंड़ निवासी मनोज की पत्नी रीना (23) आज सुबह अपने ही घर में मृत पाई गई। ग्रामीणों के मुताबिक रीना काफी समय से बीमार चल रही थी और इसी बीमारी ने उसकी जान ले ली। उसका तीन माह का एक बेटा भी है। मृतका का मायका जालौन है और उसके मायके बालों के रीना के ससुरालियों पर दहेज के लिये गला दबा कर हत्या कर देने का आरोप लगाने पर शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। तहसीलदार भूपाल सिंह के अलावा कोतवाली के प्रभाराी निरीक्षक मनवीर सिंह मौके पर पहुंच गये थे।






Leave a comment