22orai05उरई। साक्षर भारत मिशन में नियुक्ति की अधूरी प्रक्रिया के खिलाफ दूसरे दिन भी कलेक्ट्रेट में जारी प्रेरकों के धरने के बीच जिला बेसिक शिक्षाधिकारी प्रदीप कुमार पाण्डेय उन्हें समझाने पहुंचे।
धरना स्थल पर हुई सभा में प्रेरकों द्वारा जमकर नारेबाजी की गई। धरना सभा में जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव और संगठन मंत्री कल्पना भारती ने उग्र तेवर दिखाये। उन्होंने कहा कि पे्ररकों से बेगारी कराना बंद नही किया गया और समय पर उनके मानदेय का भुगतान सुनिश्चित नही हुआ तो बेसिक शिक्षा विभाग की ईंट से ईंट बजा दी जायेगी।

Leave a comment