cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। जालौन में पुलिस ने जुआ के एक फड़ पर छापा मारकर 1 लाख 30 हजार रुपये की नगदी बरामद की और 17 जुआरियों को मौके से हिरासत में ले लिया।
यह धड़ाकेदार कार्रवाई जोशियाना मोहल्ले में तालाब के किनारे पुलिस द्वारा जुआ होते समय अचानक पहुंचकर की गई। इस फड़ पर कई दिनों से बड़ा जुआ हो रहा था जो पुलिस की भी निगाह में था। दीपावली को देखते हुए जुआ पकड़ने के लिए सक्रिय पुलिस ने इसी कारण यहां होने वाले जुआ को पकड़ने की कारगर व्यूह रचना की।
पकड़े गये जुआरियों के नाम हैं मो. रिजवान, सुधरी उर्फ बड़े, ज्ञानेंद्र कुमार, मुस्लिम खान, गोलू, कृष्णकुमार, विक्की उर्फ विक्रांत, सुधीर बृजेश सिंह, रोहित, सत्येंद्र, याकूब, भगवान दास, साजिद, प्रबल, रिषी तिवारी और सानू।

Leave a comment