सिरसाकलार-उरई। राहुल संदेश यात्रा ने शनिवार को कालपी विधानसभा क्षेत्र के सिरसाकलार, भदेख, कुठौंद और हरसिंगपुर गांवों में नुक्कड़ सभाएं कीं। इन सभाओं का संयोजन विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह सरसेला ने किया।
सभा को संबोधित करते हुए पर्यवेक्षक के रूप में आईं राष्ट्रीय महासचिव विजय लक्ष्मी साधव ने सपा पर निशाना साधा। कहा कि पारिवारिक सत्ता चलाकर सपा ने प्रदेश की जनता को छला है और लोकतंत्र की साख को धक्का पहुंचाया है। वर्तमान में मुलायम सिंह के परिवार में मची कलह ने प्रदेश में सरकारी मशीनरी को ठप्प कर दिया है। जिसका खामियाजा जनता भोग रही है।
बुंदेलखंड प्रभारी मदनमोहन शुक्ला ने केंद्र सरकार को कोसा। उन्होंने कहा कि मोदी मन की बात करते हैं लेकिन अपने मन की गंदगी को निकाल नही पा रहे। उन्होंने भाजपा पर भगवान श्रीराम के नाम के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाया।
सभा को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर चैधरी, उरई शहर के अध्यक्ष डाॅ. रेहान सिददीकी, जिलामंत्री राजकुमार गुप्ता, अमित पांडेय और अभिषेक उपस्थित थे। स्थानीय ग्रामीण नेताओं में शिवम हरसिंगपुर, सुरजीत कुठौंद, भैरव सिंह भदेख, मनोज सिंह, प्रेमपाल और राममूर्ति सक्रिय रहे।






Leave a comment