कोंच-उरई। निर्वाचन आयोग की मंशा के तहत जारी चुनावी तैयारियों में मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण अभियान के तहत आत बिशेष अभियान दिवस पर सभी पोलिंग बूथों पर बीएलओज ने मौजूद रह कर वोटर बढाने, खारिज करने और संशोधित करने का काम किया। एसडीएम मुईनुल इस्लाम व तहसीलदार भूपाल सिंह ने कई ग्रामीण और कस्बाई बूथों का निरीक्षण कर बीएलओज को जरूरी हिदायतें दीं।
विधानसभा चुनाव 2017 की तैयारियां जोरशोर से जारी हैं और प्रशासन मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण में युद्घस्तर पर लगा है। तकरीबन रोज ही बीएलओज की बैठक लेकर प्रतिदिन की प्रगति की समीक्षा की जा रही है। डीएम और कमिश्नर भी समय समय पर समीक्षा कर रहे हैं। आज बिशेष अभियान दिवस पर सभी बीएलओज को पोलिंग बूथों पर रहने और नये वोटर बनाने, मर चुके या माइग्रेट हो चुके वोटरों को घटाने तथा संशोधन करने का काम किया। एसडीएम मुईनुल इस्लाम तथा तहसीलदार भूपाल सिंह ने सिकरी कोंच, भदेवरा, सदूपुरा, तूमरा, कमला नेहरू बालिका इंटर कॉलेज कोंच, अमरचंद्र महेश्वरी इंटर कॉलेज कोंच सहित तमाम ग्रामीण व कस्बाई बूथों का निरीक्षण कर बीएलओज द्वारा किया गया कार्य देखा और जरूरी हिदायतें दीं। एसडीएम ने बताया कि कल भी बिशेष अभियान दिवस है और सभी बीएलओज बूथों पर उपलब्ध रहेंगे। कल ही मंडल कमिश्नर के राममोहन राव का भी कोंच दौरा लगा है, वे यहां बूथों का निरीक्षण करेंगे।






Leave a comment