उरई। आम आदमी पार्टी ने बुंदेलखंड के किसानों की बदहाली दूर करने और आत्महत्या के लिए मजबूर हुए किसानों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा दिलाने के लिए राज्य सरकार को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें अन्ना पशु प्रथा पर रोक के लिए सरकारी गौशाला के निर्माण, वनाधिकार अधिनियम 2006 के तहत बुंदेलखंड के आदिवासियों के जंगल, जमीन पर अधिकार की सुरक्षा आदि की मांगे की गईं।
ज्ञापन देने वालों में दीनदयाल काका, आदित्य चतुर्वेदी, राजेश उपाध्याय, राजा सिंह सिसोंदिया, जय शंकर निरंजन, अमरचंद्र प्रजापति, जितेंद्र व्यास, डालचंद्र अनुरागी, कुसमा सक्सेना, तेज प्रताप सिंह चैहान, प्रियंक शर्मा, जगदीश प्रसाद वर्मा, कुलदीप, केशकली प्रजापति, सुशील पांडेय आदि शामिल थे।






Leave a comment